ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: शिक्षिका ने विद्यार्थियों के कड़ा-रक्षा सूत्र पहनने पर लगाईं रोक, मारपीट के भी आरोप

Bihar News: मुंगेर के टाउन हाई स्कूल में कड़ा-रक्षा सूत्र पहनने पर रोक से हंगामा, बजरंग दल और VHP ने किया प्रदर्शन। डीपीओ सुमन कुमार ने जांच कर स्थिति को कराया शांत..

Bihar News
हाई स्कूल में कड़ा-रक्षा सूत्र पहनने पर रोक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: मुंगेर शहर के टाउन हाई स्कूल में 15 मई 2025 को उस समय हंगामा मच गया, जब स्कूल की शिक्षिका द्वारा छात्रों को हाथ में कड़ा या रक्षा सूत्र पहनकर आने से मना करने पर अभिभावकों, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मारपीट और धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ सुमन कुमार ने स्कूल पहुंचकर जांच की और स्थिति को शांत कराया।


टाउन हाई स्कूल में पिछले तीन दिनों से छात्रों को कड़ा या रक्षा सूत्र पहनकर स्कूल नहीं आने की हिदायत दी जा रही थी। स्कूल प्रबंधन का कहना था कि कड़ा पहनने से छात्रों के बीच झगड़े के दौरान चोट लगने की आशंका रहती है। 15 मई को पीटी के दौरान कड़ा और रक्षा सूत्र पहने छात्रों को अलग पंक्ति में खड़ा कर अंतिम चेतावनी दी गई। इस बात की जानकारी अभिभावकों तक पहुंची, जिसके बाद दर्जनों अभिभावक, बजरंग दल, VHP, और रक्षा वाहिनी के सदस्य स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।


अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल में बच्चों को कड़ा और रक्षा सूत्र पहनने पर रोक लगाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। कुछ अभिभावकों ने दावा किया कि बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। दूसरी ओर, प्रभारी प्राचार्य पूनम कुमारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह नियम सुरक्षा कारणों से लागू किया गया था, न कि धार्मिक भेदभाव के लिए। उन्होंने बताया कि कड़ा पहनने से बच्चों को चोट लगने का खतरा रहता है, और इसी वजह से यह हिदायत दी गई थी।


मामले की सूचना मिलने पर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ सुमन कुमार 15 मई की दोपहर स्कूल पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, और छात्रों से बातचीत कर मामले की जांच की। डीपीओ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। 


मो. इम्तियाज की रिपोर्ट