ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: दुकान में घुस फायरिंग करते हुए व्यवसायी को लूटा, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मधुबनी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बर्तन व्यवसायी के दुकान में घुसकर उसे लूट लिया है। पूरी घटना कैमरे में कैद.. अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर बाजार में दो बेखौफ अपराधियों ने बर्तन दुकान में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पहले तो वे इस दुकान में घुसे और फिर पिस्टल से फायरिंग कर दुकानदार को दहशत में डाला और गल्ले से सारे रुपए लेकर चलते बने।


हालांकि, यह पूरी वारदात दुकान व आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। यह घटना गुरुवार रात तकरीबन 8 बजकर 30 मिनट पर घटित हुई। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई दहशत में आ गया। प्रदेश में दिन ब दिन अपराधियों के इस कदर बढ़ते हौसले वाकई में चिंता का विषय हैं।


इधर घटना की जानकारी होने पर जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ मारवाड़ी  विवाह भवन के सामने स्थित बर्तन व्यवसाई दीपक प्रसाद की दुकान पर पहुंचे और पुलिस अब दुकान में लगे CCTV को खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।


मधुबनी, कुमार गौरव की रिपोर्ट