ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: छोटे भाई की पत्नी पर बड़े भाई की बुरी नजर, घर में अकेला देख की जबरदस्ती

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैसूर के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. महिला ने भैसूर के ऊपर घर में अकेला देख ज

बिहार: छोटे भाई की पत्नी पर बड़े भाई की बुरी नजर, घर में अकेला देख की जबरदस्ती
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैसूर के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. महिला ने भैसूर के ऊपर घर में अकेला देख जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. 


घटना समस्तीपुर जिले के सहियार गांव की है, जहां एक भैसूर ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन जब वह अपने गलत मनसूबे में असफल रहा तो उसने महिला को पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पीड़ित महिला ने छठु दास के बेटे वैद्यनाथ दास के ऊपर छेड़खानी और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है.


महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद ने बताया कि पीडि़ता के बयान पर आईपीसी की धारा 452/341/323/325/354(बी)/504/506/379 और 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी वैद्यनाथ दास दिल्ली में रहता था, जहां इसने अपनी भी पत्नी को बेचने की कोशिश की थी. हालांकि जैसे ही इसकी पत्नी को बोली लगाने की सूचना मिली, वह घर से फरार हो गई.


दिल्ली से घर लौटने के बाद छोटे भाई रघुनाथ दास की पत्नी सीता देवी को वह परेशान करने लगा. रघुनाथ को बाहर रहने के कारण सीता देवी अपने घर में अकेले ही रहती है. इस दौरान आरोपी भैसूर वैद्यनाथ दास  बराबर उस महिला के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश करता रहता था. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने भी इस बात को कहा कि वैद्यनाथ दास ने दिल्ली में अपनी पत्नी की बोली लगाने की हरकत की.

टैग्स