Hindi News / news / पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 22 मजदूर घायल

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 22 मजदूर घायल

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Aug 01, 2021, 6:57:34 PM

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 22 मजदूर घायल

- फ़ोटो

PURNEA : इस वक्त एक ताजा खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 22 मजदूर घायल हो गए हैं. जख्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर घायलों की इलाज में जुटे हुए हैं.


बताया जा रहा है कि पूर्णिया रैक पॉइंट से लौट रही मज़दूरों से भरी पिक अप वैन पलट जाने से बड़ा हादसा हुआ है. एनएच 31 स्थित उफ़्रैल चौक पर यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि पिक अप वैन में कुल 22 मज़दूर सवार थे. सभी 22 मज़दूर इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनका इलाज पुर्णिया सदर असप्ताल में चल रहा है. एक मज़दूर की गंभीर हालत देखते हुए भागलपुर उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेज दिया गया है. बाकी 21 लोग को प्रार्थमिक उपचार दिया जा रहा है.


डॉक्टर ने बताया कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टर की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ये सभी मज़दूर पुर्णिया रैक पॉइंट से अपने घर नौगछिया के रंगरा जा रहे थे. सभी एक ही पिक अप में सवार थे.