ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

बिहार: ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने पर विवाद, मना करने पर संचालिका और स्टाफ को मारी गोली

PURNEA : बिहार के पूर्णिया शहर में एक ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने को लेकर भारी विवाद उत्पन्न हो गया. ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने से मना करने पर बदमाशों ने संचालिका

बिहार: ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने पर विवाद, मना करने पर संचालिका और स्टाफ को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया शहर में एक ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने को लेकर भारी विवाद उत्पन्न हो गया. ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने से मना करने पर बदमाशों ने संचालिका और स्टाफ गोली मार दी. दोनों को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पूर्णिया शहर के मरंगा थाना इलाके की है. यहां नेवालाल चौक स्थित बसंत बिहार में निखार ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगाने से मना करने पर बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका और स्टाफ को गोली मारकर जख्मी करा दिया. घायल संचालिका की पहचान गायत्री देवी (28 वर्ष) और स्टाफ की पहचान खुश्बू कुमारी के रूप में की गई है. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर के सामने बाइक लगा दी थी. तो ब्यूटी पार्लर संचालिका गायत्री देवी ने महिला ब्यूटी पार्लर होने के कारण जब बाइक साइड करने कहा तो इसी बात पर दोनों बाइक सवार उससे उलझ गए और बदतमीजी करने लगे. बाइक लगाने से मना करने पर संचालिका और उसके स्टाफ को गोली मारी गई. मरंगा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


दोनों अपराधी स्थानीय ही बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी छापेमारी में जुटी है. अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. इस घटना के बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका गायत्री देवी के परिजन भी काफी डरे-सहमे हुए हैं. आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है.