ब्रेकिंग
राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी

मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, 27 लाख कैश और हथियार बरामद, बाप फरार बेटा गिरफ्तार

Motihari News: मोतिहारी में राकेश शर्मा के आवास पर छापेमारी में 27 लाख रुपये कैश, हथियार, करीब 100 कारतूस और 65 से अधिक रजिस्ट्री डीड बरामद हुईं। बेटा गिरफ्तार, राकेश शर्मा फरार।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में पुलिस ने कथित भू-माफिया राकेश शर्मा के आवास पर छापेमारी की।करीब चार घंटे चली कार्रवाई में पुलिस ने 27 लाख रुपये कैश, दो राइफल, दो पिस्टल, 100 कारतूस, शराब की बोतलें और जमीन की 65 से अधिक रजिस्ट्री डीड बरामद किया पुलिस ने राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि राकेश शर्मा की तलाश जारी है। 


बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जमीन के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की है। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में कथित भू-माफिया राकेश शर्मा के आवास पर आधी रात को पुलिस टीम पहुंची। 


करीब चार घंटे तक चली छापेमारी में 27 लाख रुपये नकद, दो राइफल, दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा शराब की बोतलें और जमीन की 65 से अधिक रजिस्ट्री डीड भी मिली हैं।


छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि राकेश शर्मा फरार बताया जा रहा है। तीन डीएसपी के नेतृत्व में करीब 10 गाड़ियों से पहुंची पुलिस टीम अब बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच कर रही है।


पुलिस जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े कागजातों की वैधता और बरामद हथियारों के लाइसेंस की भी पड़ताल कर रही है। वहीं, फरार राकेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

टैग्स