ब्रेकिंग न्यूज़

Land Mutation: दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी अफसरों को भारी, DM ने लगाया लाखों का जुर्माना Bihar Weather: बिना छाता लिए आज न छोड़ें घर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने किया सावधान Bihar Electricity: राज्य में बिजली कनेक्शन को लेकर तय हुई नई दर, अब नहीं देने होंगे इन चीजों के पैसे बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम

बिहार के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित : 6 को गैलेंट्री अवॉर्ड, 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पुलिस पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 25 Jan 2024 03:54:05 PM IST

बिहार के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित : 6 को गैलेंट्री अवॉर्ड, 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पुलिस पदक, यहां देखें पूरी  लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : पूरे देश में कल गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस समारोह से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले देश भर के पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल बिहार के कुल 25 अफसरों व जवानों को पदक दिए जाएंगे, जिनमें 6 को वीरता पुलिस पदक (मेडल फॉर गैलेंट्री), दो को विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 को सराहनीय (मेरिटोरियस) सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गयी है। 


बिहार से गैलेंट्री पुलिस मेडल के लिए एएसआई ज्योति कुमार सिंह, हवलदार दिवंगत विश्वा उरांव, कांस्टेबल शंभु महतो, अपर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार झा, एसआई धर्मेन्द्र पासवान, जूनियर कमांडो बीर बहादुर रोका का चयन हुआ है। इसके आलावा विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आर मलार विझी, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार और सुनीता कुमारी, इंस्पेक्टर, बिहार को सम्मानित किया जाएगा। 


वहीं, इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए अन्य पुलिस सेवा में कार्यरत लोगों को भी पदक दिए जाएंगे। लिस्ट के मुताबिक पी कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक, बिहार, अशोक कुमार चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक, बिहार, अभय कुमार लाल, पुलिस अधीक्षक, बिहार, राजेश कुमार, स्टाफ अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री के निजी सचिव, बिहार, रमाकान्त प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक, बिहार, दिलीप कुमार दास, हवलदार, बिहार, असित कुमार पात्रा, हवलदार, बिहार, सोमनाथ उरावं, हवलदार 406 पदक दिया जाएगा। 


इसके आलावा बिनोद कुमार, सिपाही, बिहार, संतोष कुमार पाल, हवलदार 195, बिहार, प्रबेज आलम, सहायक उपनिरीक्षक, बिहार, प्रेमचंद पासवान, सहायक उपनिरीक्षक, बिहार, रोहित कुमार चौपाल, कांस्टेबल 4278, बिहार, रवीन्द्र कुमार पासवान, कांस्टेबल 3480, बिहार, अशोक राम, कांस्टेबल 3783, बिहार, मधु कुमारी, सिपाही 214, बिहार, अशोक कुमार सिंह, चालक हवलदार 03, बिहार को पुलिस पदक दिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है।  सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन शीलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं, पुलिस पदक (वीरता पुरस्कार) जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशेष बहादुरी के लिए दिया जाता है।