1st Bihar Published by: Updated Jul 16, 2021, 12:40:28 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. दानापुर स्थित पीपा पुल के पास से एक महिला और पुरुष की लाश मिली है. पुल के पास दोनों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी पटना के दानापुर थाना इलाके की है. यहां पीपा पुल घाट के पास महिला और पुरुष का शव मिला है. पटना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस डेड बॉडी की पहचान कराने में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है. हालांकि पटना पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है.
पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों के अनुसार आत्महत्या की बात बताई जा रही है. लेकिन मामले की छानबीन की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है.