ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

बिहार : ग्रामीणों ने तीन पुलिस वालों को गंड़ासे से काटा, दारोगा को भी कमरे में बंद कर पीटा

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस काफी एक्टिव है. लगभग हर दिन छापेमारी कर शराब बरामदगी की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन इस बार शराब बरामद करने गई पुलिस टीम को ग

बिहार : ग्रामीणों ने तीन पुलिस वालों को गंड़ासे से काटा, दारोगा को भी कमरे में बंद कर पीटा
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस काफी एक्टिव है. लगभग हर दिन छापेमारी कर शराब बरामदगी की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन इस बार शराब बरामद करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. लोगों ने पहले तो पुलिस टीम को बंधक बना लिया और फिर कमरा बंद कर दारोगा की जमकर पिटाई भी की. इस घटना में कई अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण भी घायल बताये जा रहे हैं. सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जाता है ग्रामीणों ने तीन जवानों को एक महिला ने गंड़ासा से काटकर जख्मी कर दिया. एक जवान को 25 टांके लगे हैं.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के झिटकाही गांव की है. दरअसल, शराब बरामद करने गई पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. पुलिस की छापेमारी में शराब नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हो गए. पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाने लगे. इसके बाद दारोगा अंजार आलम को कमरे में बंद कर उनकी जमकर पिटाई की और अन्य पुलिसकर्मियों पर पथराव कर भगा दिया. 


उधर, सूचना मिलने पर थानेदार सरोज कुमार अतिरिक्त फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही स्थानीय लोगों ने दोबारा छत पर से पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले में पुलिस को पीछे हटना पड़ा. इसके बाद सकरा पुलिस ने करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की, तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई.


बंधक बने दारोगा अंजार आलम को छुड़ाया गया. इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की दौड़ाकर पिटाई की, हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस की पिटाई से करीब एक दर्जन ग्रामीण जख्मी हुए हैं. घायल दारोगा और जवानों का सकरा अस्पताल में इलाज कराया गया, जबकि ग्रामीण छुपकर इलाज करा रहे हैं. पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया है. वहीं, तीन और पुलिसकर्मियों को भी छुड़ा लिया गया, जिसे ग्रामीणों ने गांव में ही दूसरी जगह बंधक बना रखा था. 


मामले पर थानेदार सरोज कुमार ने कहा की मौके से आधा दर्जन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. इन सभी के अलावा नामजद और अज्ञात सौ से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज करने की कवायद की जा रही है.