ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मुजफ्फरपुर में देवर ने भाभी से किया अश्लील मजाक, मना करने पर बड़े भाई को गला रेतकर मार डाला

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक देवर ने भाभी से अश्लील मजाक करने का विरोध करने पर अपने ही बड़े भाई को जान से

मुजफ्फरपुर में देवर ने भाभी से किया अश्लील मजाक, मना करने पर बड़े भाई को गला रेतकर मार डाला
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक देवर ने भाभी से अश्लील मजाक करने का विरोध करने पर अपने ही बड़े भाई को जान से मार डाला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. गांव-मोहल्ले में घटना की काफी चर्चा हो रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना इलाके की है, जहां  बड़ादाउद गांव में एक शख्स ने अपने ही बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान प्रदीप पासवान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप पासवान ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप अपनी भाभी सीमा देवी (बदला हुआ नाम) से बार-बार मजाक करता था. वह भाभी के साथ अश्लील हरकत भी करता था, जिसका विरोध उसका बड़ा भाई प्रदीप करता था. 


मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उसके पति दूसरे राज्य में मजदूरी करते थे. शादी  के कुछ दिन बाद वह बाहर कमाने चले गए थे. पति के जाने के बाद संदीप उसे अश्लील हरकत करने लगा था. वह हमेशा गलत निगाह से देखता था, जिसका वह विरोध करती थी. उसने जब कहा कि प्रदीप आने वाला है और वह सबकुछ बता देगी तो संदीप ने हत्या की धमकी दी. 


सीमा ने कहा कि रात में जब दोनों पति पत्नी सोए हुए थे. इस दौरान संदीप धारदार हथियार से प्रदीप के ऊपर हमला कर दिया और उसने प्रदीप का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पारू के थानेदार ने मनोहर कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर एफआईआर की गई है. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मृतक के छोटे भाई संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ये भी बताया कि मृतक प्रदीप पासवान ने 6 महीना पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड सीमा से शादी रचाई थी. उसकी गैरमौजूदगी में संदीप अक्सर अपनी भाभी सीमा को छेड़ता था.

टैग्स