1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Aug 01, 2021, 5:08:20 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की जान चली गई है. इस हादसे में कई अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र की है. यहां गरहा चौक के समीप एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पारू सरन पांडेय और चालक दिलीप कुमार के रूप में हुई है. इस भीषण हादसे में कई अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.
दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची अहियापुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों की लाश को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.