ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का बड़ा दावा, नीतीश ही फहरायेंगे लाल किले पर तिरंगा

PATNA: दिल्ली के लाल किले पर झंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब फहरायेंगे। देश में बड़ा परिवर्तन 2024 में होने जा रहा है। यह दावा बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा ख

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का बड़ा दावा, नीतीश ही फहरायेंगे लाल किले पर तिरंगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के लाल किले पर झंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब फहरायेंगे। देश में बड़ा परिवर्तन 2024 में होने जा रहा है। यह दावा बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान कर रहे हैं। जबकि खुद सीएम नीतीश यह कहते हैं कि उन्हें किसी पद का लोभ नहीं है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद को पीएम कैंडिडेट नहीं मानते हैं वही दूसरी ओर उनके नेता दावा कर रहे हैं नीतीश कुमार देश के पीएम बनेंगे और लाल किले पर झंडा फहरायेंगे। इस दौरान मंत्री जमा खान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि जेडीयू की रैली बनारस में होने वाली है इस रैली से बीजेपी को अब ठंड में पसीना छूटेगा।


जमा खान ने कहा कि जनता चाहती है कि नीतीश कुमार दिल्ली में बैठे। तमाम जनता चाहती है कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करे। हमलोग जात की नहीं विकास की बात करते हैं आज हमारे नेता नीतीश कुमार को लोग विकास के लिए जानते हैं जाति के लिए नहीं जानते। बीजेपी के लोगों की सोच देश के लिए ठीक नहीं है। जबकि हमारे नेता नीतीश कुमार की सोच सबको साथ लेकर चलने वाली है। इसलिए हमलोग विकास की बात करते हैं। लोग समझ चुके हैं कि हमारे नेता नीतीश कुमार चल चुके हैं देश में 2024 में परिवर्तन होगा और हमारे नेता नीतीश कुमार के हाथों दिल्ली में झंडा लहरेगा।