ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

बिहार के मंत्री ने लालू की पार्टी पर कसा तंज, RJD का मतलब 'राष्ट्रीय झूठा दल' बताया

PATNA: बिहार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने लालू और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने RJD का मतलब राष्ट्रीय झूठा दल बताया। इस दौरान हरि सहनी ने तेजस्वी यादव पर भी तं

बिहार के मंत्री ने लालू की पार्टी पर कसा तंज, RJD का मतलब 'राष्ट्रीय झूठा दल' बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने लालू और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने RJD का मतलब राष्ट्रीय झूठा दल बताया। इस दौरान हरि सहनी ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी जब सत्ता में होते हैं तो सिर्फ अपनी पार्टी और अपने परिवार के बारे में ही सोचते हैं। 


सत्ता चले जाने पर उलूल-जलूल बोलते रहते हैं वो किसी तरह सत्ता में आना चाहते हैं। चुनाव आने पर तेजस्वी को संविधान खतरे में नजर आता है। तेजस्वी अपने जिगर में हाथ डाल कर देख लें कि उनके कार्यकाल में क्या हुआ था। बिहार का कितना विकास हुआ था। दूसरे पर उंगली उठाने से पहले तेजस्वी यादव के अपने जिगर में झांकना चाहिए।


मंत्री हरि सहनी ने आगे कहा कि एनडीए के राज में ही बिहार का विकास और जंगलराज का सफाया हुआ है। हमलोग हर चुनौती को बराबर देखते हैं। बेहतर स्टूडेंट परीक्षा के समय नहीं पढ़ता है। जो 365 दिन पढ़ता है वो ही आसानी से परीक्षा पास करता है। हम 365 दिन काम करने वाले लोग हैं। इसलिए हम चुनाव जीतते हैं। एक बार फिर 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झूठा दल आरजेडी से बड़ा झूठा दल नहीं हो सकता है। यह बिहार स्तर का झूठा दल नहीं है बल्कि राष्ट्रीय स्तर का भी झूठा दल है। जब भी चुनाव आयेगा तब केवल अपने परिवार के बारे में सोचता है जब हाथ से सत्ता चली जाती है तो अलूल जूलूल बात कर सत्ता में वापस आने में लगे रहते है। लोग भी मान गये है कि आरजेडी एक नंबर का झूठा दल है। उनके कार्यकाल में क्या हुआ है यह सब जानते हैं। देश में हर धर्म का प्रचार-प्रसार करने का हक है गिरिराज सिंह की यात्रा तेजस्वी को बहुत बुरा लगा है। 


हरि सहनी ने कहा कि बीजेपी के नेता जो भी बोलते हैं साफ बोलते हैं। लालू और तेजस्वी की धमकी का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता देख रही है कि कौन किस तरह की राजनीति कर रहा है। वोट बैंक की राजनीति करने वाले आरजेडी के लोगों को बिहार में कोई फायदा होने वाला नहीं है। जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। उनके जंगलराज के समय को देख चुकी है। बिहार की जनता फिर से जंगलराज वाली स्थिति नहीं आने देंगे। वह कुछ भी कर लें जनता उनपर कभी भी विश्वास नहीं करेगी।

बिहार के मंत्री ने लालू की पार्टी पर कसा तंज, RJD का मतलब 'राष्ट्रीय झूठा दल' बताया

टैग्स