ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार: होटल में रोमांस कर रहे थे लड़का-लड़की, स्टाफ ने टोका तो मार दिया चाकू

MADHUBANI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है. स्वीटहाउस होटल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे युवक और युवती को टोकना स्टाफ और मालिक को भारी पड़ गया. टो

बिहार: होटल में रोमांस कर रहे थे लड़का-लड़की, स्टाफ ने टोका तो मार दिया चाकू
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है. स्वीटहाउस होटल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे युवक और युवती को टोकना स्टाफ और मालिक को भारी पड़ गया. टोका-टोकी करने पर नाराज युवकों ने स्टाफ और दुकानदार को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मधुबनी जिले के नगर थाना इलाके की है. शहर के शहीद चौक के पास मेनरोड पर स्थित स्वीटहाउस नाम के एक होटल में नैन मटक्का कर रहे युवक-युवती को टोकना होटल मालिक और उसके कर्मी को भारी पड़ गया. बताया जा रहा है कि पांच युवक एक युवती को लेकर आये थे. टेबल पर बैठकर वो गप्प मार रहे थे. काफी देर तक लड़की के साथ मौज करते देख दुकानदार और स्टाफ ने उन्हें टोका तो वे आगबबूला हो गए और वहां से उठकर चले गए.


दुकानदार पंकज कुमार के मुताबिक लड़के उस लड़की के साथ जो हरकत कर रहे थे, वह उसे पसंद नहीं आया, जिसके कारण उसे टोकना पड़ा. ये सब होने के बाद वे सभी युवक फिर से दुकान में आ गए और उन्होंने चाकू से हमला बोल दिया. हमले में दुकानदार पंकज कुमार और उसका स्टाफ जख्मी हो गया. घायलों के मुताबिक सभी युवकों के पास चाकू और धारदार हथियार थे. इस घटना को लेकर उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत की है.


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.