ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार: रिसेप्शन के दिन रंग में दिखी दुल्हन, वार्ड पार्षद का हथियार लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

JAMUI : बिहार में कोरोना काल के बीच एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहाँ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा

बिहार: रिसेप्शन के दिन रंग में दिखी दुल्हन, वार्ड पार्षद का हथियार लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में कोरोना काल के बीच एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहाँ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक दुल्हन हाथ में हथियार लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करती हुई दिख रही है. जमुई पुलिस वायरल वीडियो की पड़ताल कर रही है.


घटना जमुई के वार्ड नंबर 13 की है. एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्टेज पर एक दुल्हन हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करती हुई दिख रही है. वायरल वीडियो में वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद मोहम्मद फिरोज आलम उर्फ दिशु भी दिख रहे हैं. बताया जा है कि वायरल वीडियो में जो हथियार दिख रहा है, वह हथियार भी वार्ड पार्षद का ही है. 


हर्ष फायरिंग का यह वीडियो हाल का ही बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि दुल्हन रिसेप्शन के अवसर पर हर्ष फायरिंग कर रही थी. हालांकि स्टेज पर स्टेज के आसपास कई लोग मौजूद थे. लिहाजा कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी. वायरल वीडियो में दिख रहे दूल्हे की पहचान वार्ड संख्या 25 के पार्षद वीणा देवी के बेटे अभिनव कुमार के रूप में की गई है. अभिनव की दुल्हन ही वीडियो में फायरिंग करती हुई दिख रही है. वीडियो में कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धजियां उड़ाते हुए डांस करते दिख रहे हैं.


वायरल वीडियो के बारे में जमुई के एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है. वायरल वीडियो की सत्यता की जांच और पुष्टि के लिए नगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है. वीडियो की पुष्टि होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.