ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार के इस नेता की करतूत आई सामने, जॉब के नाम पर 4 महीने तक लड़की को कभी होटल तो कभी सैलून बुलाता रहा

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से एक छात्रा के साथ लगातार चार महीने तक यौनशोषण किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है. जिस शख्‍स के खिलाफ यह शिकायत है, वह खुद को नेता और आटीआइ कार्यकर्ता भी बताता ह

बिहार के इस नेता की करतूत आई सामने, जॉब के नाम पर 4 महीने तक लड़की को कभी होटल तो कभी सैलून बुलाता रहा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से एक छात्रा के साथ लगातार चार महीने तक यौनशोषण किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है. जिस शख्‍स के खिलाफ यह शिकायत है, वह खुद को नेता और आटीआइ कार्यकर्ता भी बताता है. छात्रा इससे नौकरी की तलाश में उसके संपर्क में आई थी. जॉब तो नहीं मिली लेकिन जिन्दगी जरुर तबाह हो गई. पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों को देखकर दंग है.


घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है जहां गोढ़ना रोड निवासी अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति ने पहले जॉब दिलाने और फिर शादी के का झांसा देकर एक छात्रा के साथ लगातार चार महीने तक  यौनशोषण करता रहा. बताया गया कि छात्रा नौकरी की तलाश में उसके संपर्क में आई थी. वही खुद छात्रा के पिता ने ही अपनी बेटी का मोबाइल नंबर उसे दिया था. लेकिन छात्रा की नौकरी तो नहीं लगी, लेकिन उसकी जिंदगी तबाह जरूर हो गई. पुलिस को जांच के दौरान छात्रा का एक अश्‍लील वीडियो हाथ लगा है. जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जिसके आधार पर अब छानबीन चल रही है. यौनशोषण के दौरान मोबाइल से नग्न वीडियो बनाने की भी बात सामने आ रही है. बता दे आरोपित अपने को नेता के साथ-साथ आरटीआई कार्यकर्ता भी बताता है. 


छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपित पहले जॉब लगाने के नाम पर उसके पिता से उसका मोबाइल नंबर लिया था. इसके बाद उसे फोन कर परेशान करने लगा. बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई. आरोप है कि शहर के होटल में उसने उसके साथ शादी की और पहली बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद लगातार कभी दोस्तों के घर पर तो कभी अपने पार्लर में लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. बाद में नियमानुसार शादी के लिए दबाव बनाने पर नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. इसके बाद नंबर ब्लाक कर दिया. छात्रा ने करीब चार माह तक झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है.

टैग्स