Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से पहले डीजे ट्रॉली ने 10 से अधिक महिला और बच्चों को रौंदा; हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 22 Apr 2024 06:27:53 PM IST
- फ़ोटो
PURNEA: विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में 28 अप्रैल 2024 को पूर्णिया के जिला प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका नाम "बिहार के धुरंधर 2024" दिया गया है। 2024 बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा के टॉपरों को सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह और करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन 28 अप्रैल को पूर्णिया में किया जाएगा।|
इस कार्यक्रम में बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के श्रेष्ठ छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें विद्या विहार के संस्थानों में पढ़ने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति राशियां प्रदान की जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड के वैसे छात्र जो अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं उन्हें करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार शामिल होंगे।
कौन बनेगा करोड़पति' के पहले 5 करोड़ जीतने वाले प्रतिभागी और बिहारी बौद्धिक क्षमता के एक दूत सुशील कुमार इस दौरान बच्चों से बातचीत भी करेंगे। वही विशेष वक्ता के रूप में प्रसिद्ध करियर काउंसलर और साइकोग्राफिक सोसाइटी के सदस्य विकास कुमार शामिल होंगे जो करियर गाइडेंस सेमिनार का संचालन करेंगे।
कार्यक्रम विवरण:
समय: सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक
स्थान: जिला प्रेक्षागृह, पूर्णिया
छात्रवृत्ति विवरण: छात्रों को बोर्ड के अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी |
आमंत्रण: सभी पात्र छात्र, शिक्षक, और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।
भोजन व्यवस्था: कार्यक्रम स्थल पर भोजन की व्यवस्था की गई है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उन्हें उनके शैक्षणिक और करियर उन्नति में मदद करना है।
हम आपको इस विशेष अवसर का हिस्सा बनने का आमंत्रण देते हैं।
संपर्क जानकारी: 8448440887
* ई प्रशांत कुमार ( डायरेक्टर, विद्या विहार करिअर प्लस, नवरतन हाता , पूर्णिया )
* ई सौरभ कुमार (रजिस्ट्रार, विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी , मरंगा , पूर्णिया )
* ई राहुल शांडिल्य (पी आर ओ, विद्या विहार , परोरा, पूर्णिया )