ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार के कोर्ट में बंपर बहाली, 1500 पदों पर डाटा एंड सिस्टम एनालिस्ट की होगी भर्ती

PATNA : राज्य के अंदर कोर्ट के कामकाज में तेजी लाने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के कोर्ट में जल्द ह

बिहार के कोर्ट में बंपर बहाली, 1500 पदों पर डाटा एंड सिस्टम एनालिस्ट की होगी भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राज्य के अंदर कोर्ट के कामकाज में तेजी लाने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के कोर्ट में जल्द ही डेढ़ हजार से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर और सिस्टम एनालिस्ट बहाल होंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को ही कैबिनेट मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के अंदर जल्द ही डाटा एंट्री ऑपरेटर सिस्टम एनालिस्ट की बहाली की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले हाईकोर्ट ने कामकाज में तेजी लाने को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से डाटा एंट्री ऑपरेटर और सिस्टम एनालिस्ट बहाली को लेकर अनुशंसा की थी जिसके बाद अब इस अनुशंसा पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।


इसके साथ ही साथ इस बार कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा अहम निर्णय हुआ है। वह है कि अब राज्य में 9 मार्च को रामलखन सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले राम लखन सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह मनाने जाने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक कार्यक्रम में कही थी। इसके बाद अब इसे कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है।