ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार में अपराधियों के लिए सब अनलॉक है: बीच शहर दिनदहाडे बैंक से भीषण लूट, कैश-सोना से लेकर डॉलर लूट ले गये अपराधी

CHHAPRA : बिहार में कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन में घर से बाहर निकल रहे लोगों पर भले ही पुलिस की लाठियां बरस रही हैं. अपराधियों के लिए सब अनलॉक है. बिहार के छपरा में आज अपरा

बिहार में अपराधियों के लिए सब अनलॉक है: बीच शहर दिनदहाडे बैंक से भीषण लूट, कैश-सोना से लेकर डॉलर लूट ले गये अपराधी
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA : बिहार में कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन में घर से बाहर निकल रहे लोगों पर भले ही पुलिस की लाठियां बरस रही हैं. अपराधियों के लिए सब अनलॉक है. बिहार के छपरा में आज अपराधियों ने गोल्ड लोन बैंक को लूट लिया. हथियारबंद अपराधियों ने तकरीबन 20 लाख रूपये के सोना, कैश से लेकर विदेशी मुद्रा लूट लिया औऱ फिर आऱाम से निकल भागे.


शहर में दिनदहाडे गोल्ड लोन बैंक लूटा
लूट की ये वारदात छपरा शहर में हुई है. छपरा शहर में श्रीनंदन पथ में बी सेमिनरी स्कूल के पास यूनी मोनी गोल्ड बैंक को अपराधियों ने लूट लिया. दिनहदाड़े हथियारबंद अपराधी बैंक में घुस गये. बैंककर्मियों ने बताया कि पहले दो अपराधी बैंक के अंदर ग्राहक बन कर घुसे. उनके कुछ साथी बाहर खड़े थे. बैंक के अंदर घुसे अपराधियों ने गेट बंद कर दिया औऱ हथियार के बल पर सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया. 


बैंक में घुसे अपराधियों ने बड़े आराम से वहां रखे सोना, करीब आठ लाख रूपये के डॉलर समेत दूसरी विदेशी मुद्रा औऱ 26 हजार रूपये कैश लूट लिये. अपराधियों ने बैंक से तकरीबन 20 लाख रूपये की संपत्ति लूट ली. फिर बडे आराम से निकले औऱ वहां से चलते बने. अपराधियों के दो साथियों के बैंक के बाहर खडे रहने की भी बात सामने आ रही है.


सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने देर की
अपराधियों के बैंक से निकलते ही छपरा नगर थाने को लूट की जानकारी दी. लेकिन पुलिस एक्टिव नहीं हुई. लिहाजा अपराधियों की तलाश समय पर नहीं की जा सकी. बाद में इसकी खबर एसपी संतोष कुमार को दी गयी. एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे औऱ छानबीन शुरू की. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अपराधियों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया. 


एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बैंक के अंदर औऱ बाहर लगे सीसीटीवी के साथ साथ आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अपराधियों की धर पकड के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने दावा किया कि जल्द ही अपराधी धर दबोचे जायेंगे. उधर बैंक के जोनल ऑडिटर कुमार गौरव ने बताया कि कैश, गोल्ड एवं विदेशी मुद्रा सहित करीब 20 लाख की लूट हुई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गयी थी.

टैग्स