ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

बिहार : सीएसपी संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, एक लाख रुपए लूटकर फरार

CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी उससे एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले. घायलावस्था में सीएसपी संच

बिहार : सीएसपी संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, एक लाख रुपए लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी उससे एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले. घायलावस्था में सीएसपी संचालक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा जिले के जलालपुर थाना इलाके की है. यहां विशुनपुरा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी और  एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. जख्मी सीएसपी संचालक ईनामीपुर गांव के स्व.शंभूनाथ दीक्षित का बेटा सतीश दीक्षित उर्फ टिंकू दीक्षित बताया जा रहा है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सीएसपी संचालक सतीश धरान बाजार पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अपने सीएसपी को बंद कर जलालपुर स्थित पीएनबी बैंक आ रहा था. तभी अपाची पर सवार तीन अपराधियों ने पहले तो बैग छिना और नहीं देने पर अपराधियों ने पैर में गोली मार दी. 


साथ ही दूसरे अपराधी ने कट्टे के बट से सिर पर मार दिया. उसके बाद झोला में रखा एक लाख रूपया और पचास पासबुक लेकर भाग गए. जलालपुर पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन कर रही है.