Hindi News / news / बिहार के 4 जिलों में कोरोना के 6 नए मरीज मिले, समस्तीपुर में...

बिहार के 4 जिलों में कोरोना के 6 नए मरीज मिले, समस्तीपुर में सबसे अधिक मरीज

1st Bihar Published by: Updated Sep 06, 2021, 9:09:53 PM

बिहार के 4 जिलों में कोरोना के 6 नए मरीज मिले, समस्तीपुर में सबसे अधिक मरीज

- फ़ोटो

PATNA:  बिहार में कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। चार जिलों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। समस्तीपुर में सबसे अधिक 3 मरीज जबकि पटना,बेगूसराय और वैशाली में एक-एक कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 34 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर यह आंकड़े हैं। 


पिछले 24 घंटे में 1,30,342 सैंपल की कोरोना जांच हुई। इस दौरान 15 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.66 फीसदी दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 54 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं। 


कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान अबतक 7,25,759 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि इनमें से अबतक 7,16,048 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 9656 कोरोना संकमित मरीजों की मौत हो चुकी है।


लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। खुद के लिए अपने परिवार के लिए समाज के लिए बेहतर होगा कि बिना मास्‍क लगाए घर से नहीं निकले। फर्स्ट बिहार भी लोगों से यह अपील करता है और हां वैक्‍सीन लगवाना तो बिलकुल न भूलें। खुद भी कोरोना का टीका लगवाए और  दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। सावधानी ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है।