ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने किया अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

BUXAR : कुछ दिनों पहले बिहार पुलिस के तरफ से एक पत्र जारी किया गया था और उसमें यह कहा गया था कि, किसी भी सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ

भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने किया अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : कुछ दिनों पहले बिहार पुलिस के तरफ से एक पत्र जारी किया गया था और उसमें यह कहा गया था कि, किसी भी  सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सीआईडी एसपी के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला भोजपुरी फिल्मों फेमस सिंगर शिल्पी राज से जुड़ा हुआ है। 


दरअसल, भोजपुरी फिल्मों में बेहद ही कम समयों में फेमस होने वाली सिंगर शिल्पी राज से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। इस भोजपुरी सिंगर से जुड़ें एक मामले में बक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गायक को गिरफ्तार की है। इस बात की जानकारी खुद बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने दी है। शिल्पी राज ने एक मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद अब बक्सर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सिंगर को अरेस्ट कर लिया है।  इसके बाद सिंगर ने अपनी गलती मान ली है। 


पुलिस ने जिस भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है. उसका नाम अहमद राजा (20 साल) है। अश्लील गीत गाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। अहमद राजा ने शिल्पी राज को ले कर एक एल्बम बनाया था। अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है।


वहीं, अपनी गिरफ़्तारी के बाद अहमद राजा ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि उसने वह गाना गया है। एसपी ने बताया कि इस तरह अगर किसी के द्वारा अश्लील गाना गाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। 


आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही बक्सर डीएम की ओर से पत्र भी जारी किया गया है कि सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। पत्र में सोशल मीडिया पर भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों को अपलोड करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। मालूम हो कि, इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ खुलेआम भी लोग अश्लील और किसी के नाम के साथ या जाति को लेकर गीत बना रहे हैं. पहले भी इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है।