ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार : नदी में नहाने के दौरान 5 युवक डूबे, मौत के बाद घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां नदी में नहाने के दौरान 5 युवक डूब गये. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि स्थानीय लोगों द्वारा 4 युव

बिहार : नदी में नहाने के दौरान 5 युवक डूबे, मौत के बाद घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां नदी में नहाने के दौरान 5 युवक डूब गये. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि स्थानीय लोगों द्वारा 4 युवकों को बचा लिया गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनीचक की है. मिली जानकारी के अनुसार, 5 युवक बलान नदी में नहाने के दौरान डूब गए. स्थानीय लोगों ने जब उन्हें डूबता देखा तो तुरंत उन्हें बचाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद 4 युवकों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया लेकिन 1 युवक की डूबने से मौत हो गई. 


घटना की जानकारी मृतक के परिजन और स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.