ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: प्रेमिका के घरवालों ने की प्रेमी की हत्या, प्यार करके शादी से मुकर रहा था

BANKA : बिहार के बांका में एक प्रेमी की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है. प्रेमिका के घरवालों के ऊपर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा है. बॉयफ्रेंड की मौत के बाद उसके घर में कोह

बिहार: प्रेमिका के घरवालों ने की प्रेमी की हत्या, प्यार करके शादी से मुकर रहा था
First Bihar
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका में एक प्रेमी की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है. प्रेमिका के घरवालों के ऊपर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा है. बॉयफ्रेंड की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बांका जिले के अमरपुर थाना इलाके की है, जहां महौता गांव में एक प्रेमी की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक की पहचान राज कुमार मंडल उर्फ मटरा (22) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक राज कुमार मंडल गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था. जब लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़के के ऊपर शादी करने का दबाव बनाया. लेकिन लड़का शादी से मुकर गया. 


प्रेमी के शादी से मुकरने के बाद लड़की के घरवालों ने पंचायत में इस मामले को उठाया लेकिन वहां भी इस समस्या का हल नहीं निकला. बताया जा रहा है कि लड़की के घरवाले पंचायत के सहयोग से ही शादी करवाना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं हो सका. इस बात से नाराज प्रेमिका के घरवालों ने लड़के की हत्या कर दी. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि टोला के कलावती देवी की मौत हो गई थी. उसी के श्राद्ध कर्म का भोज भोज में राजकुमार लोगों को खाना परोस कर खिला रहा था. इसी बीच गांव के गगन मंडल ने पीछे से उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से  इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. 


इस मामले में अमरपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक की हत्या के आरोपी गगन मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही लेकिन वह घर छोड़ कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. घटना को लेकर मृतक के स्वजन के बयान पर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है.

टैग्स