ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: पुलिस ने फर्जी सिपाही को किया गिरफ्तार, दूसरे अभ्यर्थी के बदले आया था ज्वाइन करने

BANKA : बिहार पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला बांका जिले का है, जहां दूसरे अभ्यर्थी की जगह जिला पुलिस में ज्वाइन करने पहुंचे एक शख्स को पुलिस ने

बिहार: पुलिस ने फर्जी सिपाही को किया गिरफ्तार, दूसरे अभ्यर्थी के बदले आया था ज्वाइन करने
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला बांका जिले का है, जहां दूसरे अभ्यर्थी की जगह जिला पुलिस में ज्वाइन करने पहुंचे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने खुद इस मामले की पुष्टि की है.


बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल शर्मा के रूप में  की गई है, जो मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त कमराचक के रहने वाले विमल शर्मा का बेटा बताया जा रहा है. ये शख्स सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं था. यह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के बदले में बांका जिला पुलिस में योगदान देने पहुंचा था.


फिजिकल टेस्ट के वेरिफिकेशन के दौरान फोटो और आइडेंटिटी का जब मिलान किया गया तो राहुल शर्मा फर्जी पाया गया. इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार लिया. बांका के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इसे जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को बांका में 62 नये सिपाहियों ने ज्वाइन किया है, जिसमें 40 पुरुष और 22 महिला सिपाही शामिल हैं.


भौतिक सत्यापन के दौरान इन पुलिसवालों का वजन, हाईट और सीना आदि का नाप लिया गया. साथ ही सभी फोटो पहचान के बाद उनके कागजातों की जांच की गई. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बातया है कि जिले में 62 नये सिपाही ने योगदान दिया है. सबका कोरोना संक्रमण का टेस्ट भी कराया गया. आगे सभी का मेडिकल जांच भी किया जाना है.

टैग्स