ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार: मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली, घटना के बाद इलाके में सनसनी

BANKA : बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहा है. पांच चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. इनके रिजल्ट भी सामने आ गए हैं. बचे हुए फेज के मतदान को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटी हु

बिहार: मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली, घटना के बाद इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहा है. पांच चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. इनके रिजल्ट भी सामने आ गए हैं. बचे हुए फेज के मतदान को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है. पंचायत चुनाव में आपसी रंजिश भी बढ़ गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर बिहार के बांका जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बांका जिले के बांछनी गांव की है. यहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला मुखिया को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण महिला मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए उसे आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.


जख्मी महिला मुखिया की पहचान बांछनी गांव की मुखिया मुन्नी देवी के रूप में की गई है. आपको बता दें कि बदमाशों ने पहले ही मुन्नी देवी के पति की हत्या कर दी थी. अब इन्हें निशाना बनाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है चुनावी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. जांच जारी है.