Hindi News / news / बगहा में दो की मौत, मृतकों के घर में मचा कोहराम

बगहा में दो की मौत, मृतकों के घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Jul 12, 2021, 12:06:40 PM

बगहा में दो की मौत, मृतकों के घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BAGHA : बिहार के बगहा में अलग-अलग हादसे में दो की मौत हो गई. सुबह टहलते एक व्यक्ति की रामनगर नरकटियागंज मुख्य सड़क पर सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक हरिनगर सुगर मिल के ड्राइवर के पद पर कार्यरत था. टहलने के क्रम में सुबह रामनगर नरकटियागंज के धोकरहा के नयागांव मोड़ के पास एक टेम्पों ने पीछे से ठोकर मार दी. 


जख्मी हालत में उनको आननफानन में स्थानीय लोगों ने रामनगर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ शैलेंद्र कुमार प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. बेतिया सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में सबेया गांव के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान रामनाथ यादव पिता मनिरका यादव ग्राम मिल बाहुअरी के रूप में हुई. 


बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना क्षेत्र के मसान नदी में सोनकर निवासी मिथिलेश पांडे की मौत ङुबने से हो गई. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मसान नदी से शव को बरामद किया. बरामद शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंङलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है. ग्रामीण ने बताया कि मृत व्यक्ति कहीं से आ रहे थे. इसी क्रम में वे शौच के बाद फ्रेश होने के लिए नदी के किनारे गए. तब तक उनका पैर फिसल गया. नदी मे अधिक पानी होने से ङुबने लगे. ग्रामीणों के अथक प्रयास सहयोग से नदी से शव को बरामद किया गया.