ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बमबाजी की घटना से थर्राया देवघर, ब्लास्ट के दौरान एक अपराधी की मौत, बिहार से आये थे बदमाश

DEOGHAR: बड़ी खबर देवघर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बम मारकर एक 13 साल के लड़के समेत दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि बम फेंकने के दौरान ब्लास्ट में एक अपराधी क

बमबाजी की घटना से थर्राया देवघर, ब्लास्ट के दौरान एक अपराधी की मौत, बिहार से आये थे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DEOGHAR: बड़ी खबर देवघर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बम मारकर एक 13 साल के लड़के समेत दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि बम फेंकने के दौरान ब्लास्ट में एक अपराधी की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक अपराधी को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों बदमाश बिहार के बांका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना रिखिया थाना क्षेत्र के बेहरावरण की है।


बताया जा रहा है कि बेहरावरण निवासी रमेश यादव लीलावरण अपनी राशन की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके ऊपर बम से हमला कर दिया। बमबाजी की इस घटना में रमेश यादव लीलावरण तो बच गए लेकिन उनका बेटा चंदन कुमार, भाई दिनेश यादव और 13 साल का भतीजा अमन कुमार घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि बम मारने के बाद दोनों अपराधी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और उनके पास रखा एक बम ब्लास्ट कर गया। जिससे एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। दोनों बदमाश बिहार के बांका स्थित चांदन प्रखंड के धोबनी गांव के रहने बताए जा रहे हैं।