ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

औरंगाबाद में तिलक में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद शादी-विवाह के माहौल में मातमी सन्नाटा छा गया. तिलक समारोह में फा

औरंगाबाद में तिलक में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद शादी-विवाह के माहौल में मातमी सन्नाटा छा गया. तिलक समारोह में फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला की जान गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना इलाके की है, जहां परसिया गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान  शोभा देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि परसिया गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा के पुत्र अनूप विश्वकर्मा का तिलक समारोह घर में ही चल रहा था. घर के तमाम महिलाएं और तिलक में आये लोग आंगन में ही तिलक रस्म की प्रक्रिया पूरी करने में लगे थे.


इसी दौरान गांव के ही छोटन यादव नामक एक युवक शराब के नशे में आंगन में पहुंचा और बंदूक निकालकर हवाई फायरिंग कर दिया. छत के रेलिंग से आंगन में तिलक रस्म को देख रही शोभा देवी के सिर में गोली लग गई और फिर वह वहीं गिर गई. घटना के बाद तिलक समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. जिस व्यक्ति ने गोली चलाई वह भी फरार हो गया.


इधर घटना की सूचना पर नवीनगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. इस मामले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता