ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : बाप ने बेटी को मारी गोली, अफेयर के शक में मौत के घाट उतारा

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बेटी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मार कर भाग रहे पिता को ग्रामीणों ने

बिहार : बाप ने बेटी को मारी गोली, अफेयर के शक में मौत के घाट उतारा
First Bihar
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बेटी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मार कर भाग रहे पिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हत्या की खबर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है. लोगों में हत्यारे पिता के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है. 


दरअसल जिले के नगर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में गोली मारकर एक पिता ने अपने ही बेटी की जान ले ली. बताया जा रहा है कि बेटी के अवैध संबंध का शक  होने के कारण आरोपी पिता को इतना गुस्सा था कि उसने हैवानियत की हद पार कर अपनी बेटी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. नगर थाने की पुलिस घटनास्थल जलपुरा गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.


घटनास्थल पर मौजूद नगर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता के पास से एक देसी कट्टा और एक 315 बोर का खोखा भी बरामद किया गया है. हत्या कर भाग रहे पिता मकेश्वर राम को रामपुर चौरम की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया है.


परिजनों के अनुसार, लड़की अपने गांव जलपुरा को छोड़कर अरवल में एक निजी मकान में किराए पर रह रही थी. लेकिन वह किसी काम से घर गई हुई थी. घर पर ही उसके पिता ने घटना को अंजाम दिया. मृतका आरोपी पिता की दूसरी पत्नी की बेटी थी. 

टैग्स