बिहार : सास और साली ने युवक को बुरी तरह पीटा, शादी के बाद पहली बार पहुंचा था ससुराल

1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2021, 4:10:57 PM

बिहार : सास और साली ने युवक को बुरी तरह पीटा, शादी के बाद पहली बार पहुंचा था ससुराल

- फ़ोटो

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक युवक की पिटाई की गई है. यह घटना उसके ससुराल में हुई है और उसने अपनी सास और साली के ऊपर ही पिटाई का आरोप लगाया है. फिलहाल युवक घायल है और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना भोजपुर जिले के तरारी थाना इलाके का है. सेदंहा गांव के रहने वाले अशोक पासवान के बेटे लल्लू कुमार की काफी पिटाई की गई है. बताया जा रहा है कि ससुराल में लल्लू की साली और सास ने उसे बुरी तरह पीटा है. इसमें उसके साढ़ू का भी हाथ है. उसने भी मिलकर मारा है. उसके ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. ऐसा खुद लल्लू बता रहा है. 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि 19 साल के लल्लू ने चार-पांच महीने पहले ही शादी की थी. वह एक लड़की से काफी प्यार करता था. इसी साल की शुरुआत में दोनों मिले थे. बताया जा रहा है कि लल्लू अपने फूफा के घर ताड़ी टोला गांव में किसी के बर्थडे में गया था. वही लड़की से मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे. बातचीत का यह सिलसिला कुछ दिन तक चला, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गया. 


कुछ दिन रिलेशनशिप में रहने के बाद लल्लू ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. दोनों ख़ुशी-ख़ुशी अपना जीवन बिता रहे थे. इसी बीच लल्लू की पत्नी बंधवा गांव स्थित अपने मायके चली गई. शादी के बाद लल्लू पहली बार ससुराल पहुंचा, जहां उसकी खूब पिटाई की गई. लल्लू ने अपनी पत्नी के सामने काफी जिद की कि वह सके साथ लौट जाये लेकिन पत्नी ने लल्लू की बात को भाव नहीं दिया और ससुराल लौटने से से इनकार कर दी. जिसे लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई और इस दौरान  सास-साली और साढू ने बड़ी बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी.