ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: ब्यूटी पार्लर में शराब का धंधा, बोतल और 'फ्रूटी' के साथ महिला गिरफ्तार, हक्के-बक्के रह गए पुलिसवाले

ARA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी इसकी तस्करी और खरीद-बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में शराब के धंधे क

बिहार: ब्यूटी पार्लर में शराब का धंधा, बोतल और 'फ्रूटी' के साथ महिला गिरफ्तार, हक्के-बक्के रह गए पुलिसवाले
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी इसकी तस्करी और खरीद-बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में शराब के धंधे का खुलासा किया है. पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. महिला से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला भोजपुर जिले के हसन बाजार का है, जहां एक ब्‍यूटी पार्लर की आड़ में शराब बेच रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस ब्‍यूटी पार्लर को भी पुलिस ने सील कर दिया है. यहां से अंग्रेजी शराब के 4 टेट्रा पैकेट, 750 एमएल के 2 बोतल और 350 एमएल के 2 बोतल बरामद किये गए हैं. बरामद पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम चंदा देवी बताया जा रहा है, जो भोजपुर जिले के पचमा गांव के रहने वाले कुंदन कुमार की पत्नी बताई जा रही है.


जानकारी मिली है कि चंदा का पति कुंदन कुमार ही मुख्य रूप से शराब का धंधा करता था. इसी ब्यूटी पार्लर के बगल में कुंदन भी श्रृंगार की दुकान चलाता है और शराब का धंधा करता है.  जब पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो महिला का पति वहां से फरार हो गया. पुलिस फिलहाल कुंदन की दुकान को भी सील कर दी है और उसकी तलाश में जुट गई है.


हसनबाजार ओपी प्रभारी शिवेंदु कुमार के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि हसनबाजार के कातर मोड़ के समीप शराब बेची जा रही है. इस मामले में पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और गिरफ्तार महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

टैग्स