ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

आरा में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, दिनदहाड़े बनाया निशाना

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दुकान खोलने जा रहे एक शख्स को बदमाशों ने गोली मार दी है

आरा में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, दिनदहाड़े बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दुकान खोलने जा रहे एक शख्स को बदमाशों ने गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में संसासनी फ़ैल गई है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है, जहां आरा-मोहनिया स्टेट हाइवे पर हरीगांव नहर के पास बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि जिसे गोली मारी गया है, वह जूते की दुकान चलाता है. गोली लगने के कारण दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल दुकानदार की पहचान बनकट गांव के रहने वाले सुग्रीव कुमार सिंह (50) के रूप में की गई है. 


आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.

टैग्स