1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2022, 6:38:34 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इन सभी को वेतनमान और ग्रेड के हिसाब से प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है।
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी साकेत कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी, मनोज कुमार सिंह और इसी बैच के आईएएस अधिकारी रमन कुमार शामिल हैं। यह तीनों अधिकारी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
इसके अलावे 2006 बैच के आईएएस अधिकारी आदेश तितरमारे जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं उन्हें भी प्रोन्नति दी गई है, साथ ही साथ इसी बैच की आईएएस अधिकारी अश्विनी दत्तात्रेय ठाकरे को भी प्रोन्नति का लाभ दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।