ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बिहार के 20 शहरों में येलो अलर्ट जारी,7 डिग्री से नीचे रहा तापमान, छपरा में सबसे अधिक ठंड

PATNA : बिहार में कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। चाहे ग्रामीण इलाका हो या शहरी हर जगह के लोग इस ठंड से बेहाल हैं। हालांकि, राज्य में कही- कहीं न्यूनतम तापमान

बिहार के 20 शहरों में येलो अलर्ट जारी,7 डिग्री से नीचे रहा तापमान, छपरा में सबसे अधिक ठंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। चाहे ग्रामीण इलाका हो या शहरी हर जगह के लोग इस ठंड से बेहाल हैं। हालांकि, राज्य में कही- कहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन, इसके बावजूद कई जिलों का तापमान 7 डिग्री से ही नीचे दर्ज किया गया।


दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से राज्य के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के तरफ से कहा गया है कि, इन जिलों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तर पश्चिम के तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पूरे बिहार में कपकपी देखने को मिल रही हैबिहार के छपरा और सबौर में तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।


जानकारी के अनुसार, मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, जब तक कोई जरूरी काम ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले। इसके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को भी ठंड से बचकर रहने की हिदायत दी गई है। 


इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, पटना, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, बेगूसराय जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।