ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार: बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सासाराम से सामने आया है, जहां बदमासों ने एक ईट भट्ठा कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी को इलाज के लिए सा

बिहार: बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सासाराम से सामने आया है, जहां बदमासों ने एक ईट भट्ठा कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि कैमूर के कुदरा थाना के नेवरास निवासी राजकुमार सिंह चेनारी में स्थित अपने ईट भट्ठा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे राजकुमार सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही है। घायल को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया जा रहा है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का रोहतास जिला में दौरा था। उनके जाते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता