ब्रेकिंग
डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

बिहार: कमरे में फंसे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने पढ़ने के लिए कोटा नहीं भेजा तो दे दी जान

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां परिजनों द्वारा पढ़ाई के लिए कोटा नहीं भेजे जाने से नाराज छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बा

बिहार: कमरे में फंसे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने पढ़ने के लिए कोटा नहीं भेजा तो दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां परिजनों द्वारा पढ़ाई के लिए कोटा नहीं भेजे जाने से नाराज छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बिहार थाना क्षेत्र के पंडित नगसर मोहल्ला की है।


मृतक छात्र की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि राहुल बिहारशरीफ के पंडित नगर मोहल्ला में किराया पर कमरा लेकर इंटर की तैयारी करता था और शुक्रवार की दोपहर कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।


बताया जा रहा है कि राहुल के कुछ दोस्त पढ़ाई के लिए कोटा गए हैं। राहुल भी कोटा जाना चाहता था लेकिन घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण माता-पिता उसे कोटा नही भेज पाए। जिससी आहत होकर राहुल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।