ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार का घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, SVU ने 11 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

MUZAFFARPUR : बिहार में अब भ्रष्ट लोकसेवक पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां एक भ्रष्ट लोकसेवक निगरानी के हत्थे चढ़ गया

बिहार का घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, SVU ने 11 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अब  भ्रष्ट लोकसेवक पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां एक भ्रष्ट लोकसेवक निगरानी के हत्थे चढ़ गया। विशेष निगरानी टीम ने जिले के सिवाईपट्टी थाने में पदस्थापित दारोगा सुमन जी झा को 11 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी दारोगा सुमन झा एक जमीन पर 144 की रिपोर्ट देने के लिए घूस ले रहा था।


जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट देने के लिए उसने जमीन धारक को परेशान करके रख दिया था। ऐसे में थक हारकर पीड़ित ने निगरानी विभाग की शरण ली थी। टीम की ओर से आरोप के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई है। निगरानी की टीम ने दारोगा को बनघारा बाजार के पास से पकड़ा। सुमनजी झा मूल रूप से मधुबनी जिले के भेजा थाना का निवासी है। गिरफ्तारी के समय वह हंगामा खड़ा करते हुए कुछ लोगों को जुटाकर निगरानी टीम से भिड़ गया, लेकिन उसकी दाल नहीं गली। उसके पास से घूस की राशि बरामद की गई।


बताया जाता है कि, बीते नौ अगस्त को पवन ने निगरानी में घूस मांगे जाने शिकायत की। निगरानी ने सिवाईपट्टी आकर मामले का सत्यापन किया। घूस की राशि देने के लिए बुधवार की शाम पवन के साथ निगरानी की टीम सिवाईपट्टी पहुंची। जैसे ही सुमन जी झा ने पवन से रुपये लिए, निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम उसे लेकर पटना चली गई। गुरुवार को उसे निगरानी में कोर्ट में पेश किया जा सकता है। टीम अभी पूछताछ कर रही है।


उधर, इस पुरे मामले में निगरानी डीएसपी श्यामबाबू प्रसाद ने बातया कि सिवाईपट्टी के टेंगरारी गांव के बैजू प्रसाद और रघुनाथ के बीच जमीन विवाद चल रहा था। एसडीओ पूर्वी ने सिवाईपट्टी थाने से विवादित जमीन पर 144 की रिपोर्ट मांगी थी। जांच सुमन जी झा को सौंपी गई थी। सुमन जी झा रिपोर्ट बनाने के लिए बैजू प्रसाद के पुत्र पवन कुमार से 11 हजार घूस मांग रहा था। रुपये नहीं मिलने पर विरोधी के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की धमकी दे रहा था।