एनएमसी बिल का विरोध, बुधवार को बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 30, 2019, 7:06:34 PM

एनएमसी बिल का विरोध, बुधवार को बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल

- फ़ोटो

PATNA : एनएमसी बिल के विरोध के बिहार के सभी डॉक्टर के कल से हड़ताल पर रहेंगे. इस बिल के विरोध में डॉक्टर्स बुधवार की सुबह से 24 घंटे के हड़ताल पर रहेंगे. खबर के मुताबिक इस हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बाहर रखा जाएगा. आपको बता दें कि  मेडिकल कॉलेज, निजी नर्सिग होम में डॉक्टर्स काम का बहिष्कार करेंगे. क्या है एनएमसी बिल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को 17 जुलाई के दिन मंजूरी दे दी थी. विधेयक का मुख्य उद्देश्य मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के स्थान पर एक चिकित्सा आयोग स्थापित करना है. बताया जाता है कि इससे भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 निरस्त हो जाएगा. चिकित्सा आयोग निजी मेडिकल कॉलेजों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 50 फीसदी सीटों के लिए सभी शुल्कों का नियमन करेगा. जिससे प्रवेश शुल्क में कमी की उम्मीद जताई जा रही है.