Hindi News / news / बिहार : ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

बिहार : ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 14, 2021, 9:08:38 AM

बिहार : ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना के फतुहा से आ रही है. पटना सिटी अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित " मछरियावां ज्वेलर्स " में अचानक भीषण आग लग गई. वही इस आगलगी में  लाखों की सम्पति जलकर खाक हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानों को भी चपेट में लेने लगा. स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना फतुहा पुलिस को दी. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची. और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची. वही फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मस्कत के बाद आग पर  काबू पाया. हालांकि टैब तक सारा सामान जल कर खाक हो गया. दुकानदार मालिक व ग्रामीणों द्वारा क्यास लगाया जा रहा है कि शादी का समय है ऐसे में पटाखे की चिंगारी या विजली के शॉट सर्किट के कारण आगलगी की घटना घटी. पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।इस आगलगी में  लगभग पांच लाख की समाप्ति के नुकसान बताया जा रहा है.