1st Bihar Published by: Updated May 29, 2022, 2:02:43 PM
- फ़ोटो
KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा इलाके की है। युवक अपनी जमीन की नापी करा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मथार दियारा निवासी नेता यादव के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को नेता यादव अपनी जमीन की नापी करा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान नेता यादव को तीन गोलियां लगीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो नेता यादव को मृत पाया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।