ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार : कैदी ने चम्मच से काट लिया गला, बेटी के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद है कैदी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिला में जेल में बंद एक कैदी ने ऐसा कदम उठाया जिसने जेल प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया है. कैदी ने चम्मच से गला रेतकर सुसाइड करने की कोशिश की है. उसे

बिहार : कैदी ने चम्मच से काट लिया गला, बेटी के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद है कैदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिला में जेल में बंद एक कैदी ने ऐसा कदम उठाया जिसने जेल प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया है. कैदी ने चम्मच से गला रेतकर सुसाइड करने की कोशिश की है. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. पीड़ित कैदी का नाम मो. नूर आलम है और वह बरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 


बताया जा रहा है कि जेल के अंदर दूसरी बार कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. जेल प्रशासन के मुताबिक बेटी के साथ रेप किए जाने के मामले में कैदी की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मोहम्मद नूर आलम पिछले 8 महीनों से जेल में बंद है. इसके पहले भी उसने गले में रस्सी डालकर सुसाइड करने की कोशिश की थी.


जेल अधीक्षक अमित कुमार ने इस घटना की इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विचाराधीन कैदी ने मंगलवार को ही अपने रिश्तेदारों से बात की थी. रेप के मामले में जेल जाने के बाद परिवार के लोगों ने मोहम्मद नूर आलम का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था जिससे वह काफी आहत था. मिली जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन की ओर से मनोविज्ञान के चिकित्सकों से पीड़ित कैदी की लगातार काउंसिलिंग कराई जा रही थी.

टैग्स