ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : इंटरसिटी ट्रेन में लूटपाट के दौरान युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है जहां जमालपुर रेल खंड के ततारपुर के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनतई के दौरान शिवपुरी के रहने वाले युवक रितिक कुमार वर्मा को अपराधियों ने

बिहार : इंटरसिटी ट्रेन में लूटपाट के दौरान युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है जहां जमालपुर रेल खंड के ततारपुर के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनतई के दौरान शिवपुरी के रहने वाले युवक रितिक कुमार वर्मा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जा रहा है घायल युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़कर क्यूल जा रहा था वहां से वह जसीडीह अपने भाई के इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए निकला था. लेकिन चलती ट्रेन में अपराधियों के द्वारा युवक से मोबाइल छीना गया जिसका युवक ने विरोध किया और अपराधी को पकड़ लिया. जिसके बाद पहले दोनों में हाथापाई हुई उसके बाद अपराधी ने युवक के पेट में गोली मार दी और अपराधी मोबाइल लेकर फरार हो गया. 


घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्री और रेल थाना पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं परिजनों का आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने के कारण इलाज में देरी हो रही है. बता दें घटना को लेकर रेल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता