1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2020, 6:28:37 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : गोपालगंज के कुचायकोट के जलालपुर स्थित एसएमडी कॉलेज में इंटर का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज़ छात्रों ने भटवा मोड़ पर एनएच-28 को जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने की। छात्रों के विरोध के बीच एनएच पर लंबा जाम लग गया।मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने की बावजूद भी छात्र हटने को तैयार नहीं थे।
छात्रों ने बताया कि जलालपुर स्तिथ एसएमडी कॉलेज के प्रशासन द्वारा कॉलेज में सीट से अधिक नामांकन ले लिया गया है। जिसके कारण काफी छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। छात्रों ने बताया कि जब वे एडमिड कार्ड नहीं मिलने पर कॉलेज प्रशासन के पास गए तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। कहा गया कि इन छात्रों का लिस्ट बनाओ और इन छात्रों पर कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करा कर इनको फंसाया जाएगा।
कुचायकोट पुलिस और कॉलेज प्रबंधन के काफी समझाने बुझाने के बाद छात्र शांत हुए। हालांकि यह समस्या एसएमडी कॉलेज का नया नहीं है। एसएमडी कॉलेज के इस रवैये के कारण हर साल छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।