1st Bihar Published by: Updated Jan 08, 2022, 2:02:47 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है। जहां पुलिस अभिरक्षा में ईलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी सदर अस्पताल से फरार हो गया। पुरी वारदात सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। CCTV में साफ दिख रहा है कि किस तरह से लूटकांड का आरोपी को देर रात बाथरूम ले जाया जाता है और कुछ ही देर बाद चौकीदार को चकमा देकर आरोपी फरार हो जाता है।
दरअसल शुक्रवार को महिषी थाना क्षेत्र के पस्तपार पुल के समीप लूटपाट कर भाग रहे दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधी में से दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद महिषी थाने के चौकीदार के सहारे एक लूटकांड आरोपी पप्पू कुमार को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां देर रात इलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी हाथ में हथकड़ी लिए फरार हो गया है। हालांकि महिषी पुलिस ने फरार आरोपी पप्पू कुमार के पास से लूट की रकम एवं हथियार भी बरामद किया था।