ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: होली के दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र के सुपर मार्केट स्थित एक दुकान में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। </

बिहार: होली के दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र के सुपर मार्केट स्थित एक दुकान में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि दुकान में रखी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आगलगी की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद अग्निशमन की टीम दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। देखते ही देखते आग काफी फैल चुकी थी, जिस वजह से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तबतक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि होली का वक्त है, जिस वजह से वह घऱ पर थे। उन्हें स्थानीय लोगों ने फोनकर आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में वह दुकान पहुंचे, लेकिन तबतक दूकान में रखा काफी सामान जल चुका था। फिल्हाल अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस मामले की तफ्शीश में जुटी हुई है। वहीं अगलगी की घटना से हुई नुकसानों का भी आकलन किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता