ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : हिस्सा नहीं मिला तो बेटे ने मां को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है जहां एक वृद्ध महिला को बेटे द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात करीब 12 बजकर 30 मिंट के पास की बताई जा रही है. सूचना मिलने के

बिहार : हिस्सा नहीं मिला तो बेटे ने मां को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है जहां एक वृद्ध महिला को बेटे द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात करीब 12 बजकर 30 मिंट के पास की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जाँच में जुट गई है. 


घटना भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया के उत्तरवारी टोला में खेत किनारे बसे एक घर में एक वृद्ध महिला को बेटे द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का मामला है. मृत महिला की पहचान नागा देवी 70 वर्ष के रूप में हुई है. हालांकि मृत महिला को किसने गोली मारी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला को तीन बेटा है जिसमें एक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है दूसरा दिल्ली में रहता है तीसरा बड़ा बेटा जो मां के पास रहता था. उसकी रोजाना मां से झगड़ा और मारपीट होता रहता था. 


रात में इलाकों में गोली चलने की आवाज सुनाई दी सूचना पाकर मधुसुदनपुर थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा दल बल मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. हालांकि पुलिस को आसपास के किसी भी लोगों ने घटना से संबंधित किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े बेटे नंदलाल मंडल ने ही मां की हत्या की है. कारण यह है कि एक मन बुद्धि का जो बेटा है उसकी जमीन का हिस्सा मां से अक्सर मांगा करता था. मां देने से इंकार करती रहती थी. 



हाल के दिनों में बाइपास स्थित एक जमीन की बिक्री परिवार वालों के सहमति से की गई थी. जिसमें माने मंद बुद्धि वाले बेटे के हिस्से को अपने पास रखा था. उसी पैसे की लालच में बड़े बेटे ने नशे की हालत में मां को सोये अवस्था मे पेट में गोली मारकर हत्या कर दी. मामले पर मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि घटना में स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी बिंदुओं पर पुलिस जाँच में जुट गई है

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता