Hindi News / news / स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर नीति आयोग की रिपोर्ट में पिछड़ा बिहार, चौथे नंबर...

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर नीति आयोग की रिपोर्ट में पिछड़ा बिहार, चौथे नंबर से पहुंचा 21वें नंबर पर

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 25, 2019, 4:20:49 PM

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर नीति आयोग की रिपोर्ट में पिछड़ा बिहार, चौथे नंबर से पहुंचा 21वें नंबर पर

- फ़ोटो

DESK: स्वास्थ्य क्षेत्र में बिहार के लिए बुरी खबर है. नीति आयोग की तरफ से तैयार किए गए स्वास्थ्य क्षेत्र रिपोर्ट में बिहार पहले जहां चौथे नंबर पर था वहीं अब 21वीं नंबर पर पहुंच गया है. इस रिपोर्ट में आधार वर्ष 2015-2016 के रेफरेंस साल 2017-2018 के बीच पाया गया कि राज्य में कुल फर्टीलिटी दर, नवजात शिशु का कम वजन, जन्म का लिंगानुपात, टीबी के इलाज में सफलता का दर, गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं और नेशनल हेल्थ मिशन फंड ट्रांसफर के लिए लिया जाने वाला समय जैसे पैमाने पर राज्य का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है.