1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 11, 2024, 2:44:59 PM
- फ़ोटो
JAMUI: जमुई में कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई कावंड़िया इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना सिकंदरा मार्ग पर अगहरा की है।
बताया जा रहा है कि औरंगाबाद से 22 कांवड़िया जमुई के रास्ते सुल्तानगंज जल भरने के लिए जा रहे थे। सुल्तानगंज से जल भरने के बाद देवघर जाकर बाबा मंदिर में जलाभिषेक करना था लेकिन इससे पहले ही उनकी पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कई लोग घायल हैं।
घायलों में राहुल कुमार पंडित, पप्पू गुप्ता, प्रभु पंडित, वीरेन्द्र कुमार, मोती साह, अजय कुमार, संतू कुमार और विकास कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी ने चकम दिया, जिसके बाद चालक ने पिकअप से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी हादसे की शिकार हो गई।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...