ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार: गुटखा उधार नहीं देने पर दबंग ने बोतल फोड़कर गले में घोंप दिया शीशा

DESK: गुटखा नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। इससे भी जब मन नहीं भरा तब बोतल से हमला कर दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। जब तक ग्रामीण आए तब तक युवक फरार

बिहार: गुटखा उधार नहीं देने पर दबंग ने बोतल फोड़कर गले में घोंप दिया शीशा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुटखा नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। इससे भी जब मन नहीं भरा तब बोतल से हमला कर दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। जब तक ग्रामीण आए तब तक युवक फरार हो चुका था। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल गुटखा दुकानदार को आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। 


घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित बारमतपुर गांव की है। घायल युवक की पहचान अमर मांझी के रुप में हुई है जो कांटी का ही रहने वाला है। अमर की मां ने बताया कि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। अमर घर का एकलौता चिराग है। जो गांव में ही छोटा सा दुकान चलाता है। दुकान पर आकर एक बदमाश अक्सर गुटखा उधार मांगा करता था। 


एक दिन जब गुटखा देने से उनके बेटे अमर ने मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया और गाली देने लगा। बात यही नहीं रुकी वह अमर की पिटाई करने लगा। काफी देर तक उसकी पिटाई की गयी। जिससे अमर की हालत पहले से ही बिगड़ी हुई थी आरोपी युवक ने उस पर कांच की बोतल से भी हमला कर दिया। बोतल को फोड़कर गले में शीशा घोप दिया जिससे अमर बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।